दिल्ली रोड पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी
न्यूज एक्सपर्ट - सुशील शर्मा
हापुड़ (नगर)। दिल्ली रोड स्थित रामलीला द्वार के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। युवक का सिर कीचड़ में धंसा हुआ था और दोनों टांगे ऊपर निकली थीं। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह और एसएसवी चौकी इंचार्ज नवनीत सिंह बिना देर किए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। साथ ही, इलाके की नाकेबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक शराब के नशे में था और लघुशंका के लिए नाले के किनारे गया था, जहां पैर फिसलने से वह अंदर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि घटनाक्रम की पुष्टि हो सके।
🔎 बीते महीनों में पांच अज्ञात शव मिले, हापुड़ पुलिस ने चार मामलों को किया सटीक ढंग से सुलझाया
हापुड़ में अज्ञात शव मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन पुलिस ने हर बार अपनी तत्परता और सूझबूझ से त्वरित कार्रवाई कर एक के बाद एक खुलासे किए हैं।
📌 अब तक के मामलों की स्थिति कुछ यूं रही:
1️⃣ एनवाय सिनेमा के पास मिला महिला का शव – 24 घंटे में खुलासा, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार।
2️⃣ आनंद विहार में युवक का शव – खुलासे में समय लगा, लेकिन अंततः पुलिस ने बड़ा खुलासा किया और युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा।
3️⃣ टीपी नगर क्षेत्र में महिला का शव – पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सूक्ष्म समय में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया और आरोपी को जेल भेजा।
4️⃣ दिल्ली रोड पर युवक की करेंट से मौत – शराब के नशे में युवक को बिजली के तार तोड़ने की वजह से लगा करेंट का झटका जिसकी वजह ले हुई युवक की मौत, पुलिस ने 24 घंटे में सच्चाई सामने ला दी।
👉 अब पांचवां मामला भी पुलिस के रडार पर है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
👮♂️ पुलिस की मुस्तैदी से जनता में भरोसा कायम
लगातार सामने आ रहे मामलों में पुलिस की तेज़ कार्रवाई से जनता में विश्वास और मजबूत हुआ है। हर केस में पुलिस की टीम ने बारीकी से जांच कर न सिर्फ सच्चाई सामने लाई, बल्कि अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले भी किया।






Post a Comment