News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - जनपद में पुलिस विभाग पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की सख्ती एक बार फिर साफ झलक गई। थाना बहादुरगढ़ में तैनात तीन उपनिरीक्षकों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने के बाद एसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए कार्रवाई की।
यह है मामला
सूत्रों के अनुसार, थाने में दर्ज कई अहम मुकदमों की विवेचनाएं महीनों से लंबित थीं। पीड़ित पक्ष लगातार न्याय के लिए भटक रहा था, लेकिन फाइलें अलमारियों में धूल फांक रही थीं। शिकायतें लगातार एसपी तक पहुंच रही थीं। इस पर एसपी ने स्वयं मामलों की समीक्षा की, जिसमें उपनिरीक्षकों की लापरवाही खुलकर सामने आई।
कार्रवाई की सूची
उपनिरीक्षक धनवीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार और सतेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसपी का स्पष्ट संदेश
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा – “जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विवेचनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर केस की जांच तय समय सीमा में पूरी होनी चाहिए। जो भी अधिकारी ढिलाई करेगा, वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे।”
विभाग में हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। थानों में तैनात पुलिसकर्मी अपनी विवेचनाओं को तेजी से पूरा करने में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एसपी की इस सख्ती से विवेचनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों में सुधार होगा।








Post a Comment