News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - हापुड़ पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी गोंदी-सलाई अंडरपास के पास से की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 351/25, धारा 85, 80(1), 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम फुरकान पुत्र रियाजउद्दीन उर्फ कल्लू, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ बताया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने विवाहिता की दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फुरकान फरार था। शरद यादव ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
शरद यादव ने बताया “अभियुक्त फुरकान लंबे समय से दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के खिलाफ हमारी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।” उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।















Post a Comment