हापुड़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने किए निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण
सुशील शर्मा
हापुड़ - पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपने नवनियुक्त पदस्थानों पर आमद सुनिश्चित करें।
स्थानांतरण आदेश के तहत थाना स्तर पर किए गए महत्वपूर्ण बदलाव निम्नलिखित हैं:
महेंद्र सिंह, जो अब तक थाना प्रभारी बहादुरगढ़ थे, को थाना प्रभारी बाबूगढ़ बनाया गया है।
मनोज बालियान, वर्तमान थाना प्रभारी हापुड़ देहात, को अब थाना प्रभारी बहादुरगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विजय गुप्ता, जो अब तक थाना प्रभारी बाबूगढ़ थे, को थाना प्रभारी हापुड़ देहात नियुक्त किया गया है।
वहीं, उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं:
अशोक कुमार को पुलिस लाइंस से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी समाना (थाना कपूरपुर) बनाया गया है।
नीरज कुमार को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी सपनावत (थाना कपूरपुर) नियुक्त किया गया है।
विपिन कुमार, जो अब तक चौकी प्रभारी सपनावत (कपूरपुर) थे, को पुलिस लाइंस भेजा गया है।
समाना चौकी प्रभारी रहे एक उपनिरीक्षक को भी पुलिस लाइंस स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा,
"जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा विभागीय कार्य में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और क्षेत्र में जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।"

Post a Comment