Top News

दहेज के लालच में ली गई बहू की जान, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

दहेज के लालच में ली गई बहू की जान, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार 

सुशील शर्मा 

गढ़मुक्तेश्वर - थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दहेज के लिए एक महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से ही भूमिगत थे और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। दहेज हत्या के इस मामले में थाना गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 242/25, धारा 80, 85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरफान पुत्र इस्लाम व फरमान पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला मीरा की रेती, कस्बा एवं थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मस्तराम कुटी के पास से दबोचा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही इस मामले की विवेचना को तेजी से पूरा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि दहेज की खातिर महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं अब भी रुक नहीं रही हैं। ऐसे मामलों में हापुड़ पुलिस की यह कार्रवाई पीड़ितों के लिए न्याय की एक उम्मीद बनकर सामने आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post