Top News

एसपी ने चयनित अभ्यर्थियों को किया ब्रीफ, लखनऊ रवाना करने से पूर्व दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसपी ने चयनित अभ्यर्थियों को किया ब्रीफ, लखनऊ रवाना करने से पूर्व दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हापुड़ - जनपद हापुड़ से आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण हेतु लखनऊ भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत नई मंडी परिसर में एकत्र हुए अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा स्वयं ब्रीफ किया गया।

इस दौरान एसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु लखनऊ रवाना होने से पहले जरूरी हिदायतें दीं और अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा पुलिस सेवा की गरिमा को बनाए रखने की अपील की। साथ ही अभ्यर्थियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु तैनात पुलिस बल को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।


वहीं, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा और थाना हापुड़ देहात प्रभारी विजय गुप्ता पूरी सतर्कता के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। बसों के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि यह पल अभ्यर्थियों के लिए गौरव का है और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ अपने प्रशिक्षण को पूर्ण कर राज्य की सेवा में योगदान देना चाहिए।





Post a Comment

Previous Post Next Post