पुलिस भर्ती में चयनित प्रशिक्षुओं की लखनऊ रवाना करने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
हापुड़ - पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजने की व्यवस्था जनपद हापुड़ में की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
हापुड़ देहात से चयनित प्रशिक्षुओं के सुरक्षित और व्यवस्थित रवाना होने को लेकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेन्द्र शर्मा व थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने पूरी सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी की।
बसों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को रवाना किया गया, जिसमें किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस बल भी पर्याप्त मात्रा में तैनात रहा। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए, जिससे चयनित युवक-युवतियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया आगे भी सुचारु रूप से चलती रहेगी और पुलिस प्रशिक्षण हेतु चयनित सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित रवाना किया जाएगा।

Post a Comment