Top News

प्रेमी से धोखा मिलने पर युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

प्रेमी से धोखा मिलने पर युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

सुशील शर्मा 

पिलखुवा - कोतवाली क्षेत्र के स्थित मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब 24 वर्षीय युवती ने प्रेमी से धोखा मिलने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों की माने तो युवती के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने प्रेम संबंध और शादी से इनकार किए जाने की बात लिखी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अपनी मां के साथ नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वहां उसकी पहचान जनपद के ही एक अन्य थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गया। युवती युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन जब उसने शादी का प्रस्ताव रखा, तो युवक ने साफ इनकार कर दिया।


प्रेमी की बेरुखी से आहत होकर युवती ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खोला। युवती को लटकता देख तुरंत नीचे उतारा और नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया।

पुलिस का पक्ष
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






Post a Comment

Previous Post Next Post