Top News

ऑपरेशन शस्त्र के तहत सिम्भावली पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

🗞 हापुड़ समाचार
🗓 बुधवार, 11 जून 2025
📍 संवाददाता – सुशील शर्मा 

ऑपरेशन शस्त्र के तहत सिम्भावली पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

हापुड़। डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी के दिशा-निर्देश में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत हापुड़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थाना सिम्भावली प्रभारी निरीक्षक सुमित तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध पर नियंत्रण और असलहों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने को लेकर ऑपरेशन शस्त्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम हिम्मतपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के दौरान एक युवक को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खालिद पुत्र गौहरुद्दीन निवासी ग्राम टोडरपुर, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिम्भावली में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपराधियों के खिलाफ सख्ती
थाना प्रभारी ने बताया कि ऑपरेशन शस्त्र के तहत पुलिस का फोकस ऐसे अपराधियों की धरपकड़ पर है जो समाज में असलहे लेकर दहशत फैलाते हैं। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।


जनता में बढ़ा विश्वास
लगातार हो रही गिरफ्तारी और बरामदगियों से आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस द्वारा चलाई जा रही यह मुहिम अपराधियों के हौसले पस्त करने में कारगर साबित हो रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post