हापुड़ सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गहरी संवेदना, मृतकों के परिवारों के प्रति जताया शोक
जिला प्रशासन को दिए त्वरित कार्रवाई और उपचार के निर्देश
सुशील शर्मा
लखनऊ/हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हापुड़ में हुए भीषण सड़क हादसे का गंभीरता से संज्ञान लिया है। रविवार को हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक और चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रशासन को घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।







Post a Comment