Top News

हापुड़ में दिल दहला देने वाला हादसा! तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को रौंदा, 4 मासूम बच्चों समेत 5 की मौत


 

हापुड़ में दिल दहला देने वाला हादसा! तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को रौंदा, 4 मासूम बच्चों समेत 5 की मौत

सुशील शर्मा 

हापुड़ न्यूज एक्सपर्ट - जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने एक बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चार मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी संख्या में मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के मज़िदपुरा निवासी दानिश रविवार को अपने मोहल्ले के चार बच्चों को हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्विमिंग पूल पर नहलाने ले गया था। लौटते समय जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र में पहुंचे, तभी एक बेकाबू तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले कंटेनर को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक व्यक्ति व चार नाबालिग बच्चे शामिल हैं। सभी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है।

न्यूज एक्सपर्ट की अपील - इस प्रकार के दर्दनाक हादसों से बचने के लिए भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों का पालन अति आवश्यक है। मासूम जिंदगियां यूं ही न जाएं, इसके लिए समाज और प्रशासन दोनों को जागरूक होना होगा।





Post a Comment

Previous Post Next Post