हापुड़ पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 5 शातिर अपराधियों पर घोषित हुआ इनाम – महिला आरोपी भी शामिल
हापुड़ - जनपद हापुड़ में अपराधियों की धरपकड़ के लिए हापुड़ पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज संगीन मामलों में वांछित/फरार चल रहे पांच शातिर अपराधियों, जिनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है, की गिरफ्तारी के लिए ₹20,000 तक का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति इन वांछित अपराधियों के बारे में सूचना देता है या उन्हें कहीं देखता है, तो तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष (9454405126) या यूपी-112 (9044254829) पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इन पांच अपराधियों पर घोषित हुआ इनाम
सुहैल पुत्र आबिद, निवासी शेखपुर खिचरा थाना धौलाना
– गैंगस्टर एक्ट में वांछित | इनाम – ₹20,000
गुल्लू पुत्र आशू उर्फ आस मोहम्मद, निवासी शेखपुर खिचरा थाना धौलाना
– गैंगस्टर एक्ट में वांछित | इनाम – ₹20,000
जीशान पुत्र इस्लाम, निवासी मौहल्ला कुरैशियान, गढ़मुक्तेश्वर
– दहेज अधिनियम व BNS की धाराएं | इनाम – ₹20,000
निशांत पुत्र इन्द्रपाल, निवासी भडगपुर थाना बाबूगढ़
– एक ही थाना क्षेत्र में दर्ज कई गंभीर धाराओं में वांछित | इनाम – ₹20,000
रीनू उर्फ रेनू पुत्री इन्द्रपाल, निवासी हर्ष विहार कॉलोनी / ग्राम आयादनगर
– हत्या व गंभीर धाराओं में नामजद महिला आरोपी | इनाम – ₹20,000
हापुड़ पुलिस का साफ़ संदेश है – अपराधियों को या तो क़ानून का सामना करना होगा या सलाखों के पीछे जाना होगा। "अपराधियों की धरपकड़ अब होगी तेज, सूचना दीजिए, नाम गुप्त रहेगा।"




Post a Comment