Top News

ऑपरेशन शस्त्र बना अपराधियों का काल! मेरठ से बुलंदशहर तक हड़कंप


 

ऑपरेशन शस्त्र बना अपराधियों का काल! मेरठ से बुलंदशहर तक हड़कंप


मेरठ/बुलंदशहर/हापुड़/बागपत।

पश्चिम यूपी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र और ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस को लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है। मेरठ परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों की बरामदगी से लेकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तक पुलिस की सक्रियता ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।

🔫 अवैध असलहों पर लगातार प्रहार

थाना लोहियानगर मेरठ: फायरिंग की घटना में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

थाना सिकन्द्राबाद बुलंदशहर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अपराधी अवैध असलहों सहित धर दबोचे गए।

थाना कोतवाली बागपत: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना बाबूगढ़, हापुड़: एक अभियुक्त अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा गया।

थाना सिंघावली अहीर, बागपत: चोरी की साइकिल और तमंचे सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

🤕 चोरों से मुठभेड़, दो घायल, एक साथी सहित गिरफ्तार

मेरठ के थाना नौचंदी व मेडिकल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घर में रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य मुठभेड़ में घायल हुए। तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, एक छोटा हाथी वाहन, दो बैटरियां व चार इन्वर्टर बरामद किए गए।

🏆 पुरस्कार घोषित अपराधी और ठग भी चढ़े हत्थे

थाना गुलावठी (बुलंदशहर) व स्वाट टीम ने ₹10,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया।

थाना मवाना मेरठ पुलिस ने धोखाधड़ी/ठगी करने वाले संगठित गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।

📊 गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने की बड़ी कार्रवाई

बुलंदशहर पुलिस द्वारा जून माह में कुल 39 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। साथ ही 45 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई तथा 9 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

⚖️ ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मिली सजा

बुलंदशहर पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास और ₹20-20 हजार के अर्थदंड की सजा मिली, जबकि छेड़छाड़ के एक आरोपी को 5 वर्ष का कठोर कारावा

स और ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post