News Expert - Sushil Sharma
गढ़मुक्तेश्वर - थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ कर ₹25 हजार के इनामी शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आमिर पुत्र सलीम उर्फ नवाब, निवासी कस्बा व थाना फलावदा, जनपद मेरठ, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आमिर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के मु.अ.सं. 275/25 धारा 109, 3(5) बीएनएस, 3/5क/8 सीएस एक्ट, 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम और 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित आमिर पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि वह शातिर किस्म का अपराधी है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों व थानों से जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ में शामिल टीम की सराहना करते हुए जल्द फरार आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।







Post a Comment