Top News

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ ने धूमधाम से मनाया पर्व


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्ष के अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ पर्व मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद देश की एकता और आर्थिक स्वावलंबन पर चर्चा हुई।

एसोसिएशन के प्रधान संजय खजांची ने इस अवसर पर कहा, "आज हमें स्वदेशी बनना होगा। हाल ही में अमेरिका द्वारा टैरिफ इम्पोज किए जाने से हमें यह सीखना चाहिए कि अपने देश के उत्पादों को प्राथमिकता दें और बाहर के सामान से परहेज करें। हमारे देश का पैसा हमारे देश में ही इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत बने।"


कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग मिलकर इसमें शामिल हुए, जिससे आपसी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य कपिल अग्रवाल का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें संस्था की निस्वार्थ सेवा और बिना किसी पद या लालच के निरंतर योगदान के लिए सराहा गया।

समारोह में मंत्री संजीव जैन, लोकेश गुप्ता, शरद अग्रवाल, शरद गर्ग, कपूर एंड संस, अनिल सेठी, राघव अग्रवाल (खजांची), आयुष शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजय डीएस, कुशल गोयल, सौरभ गोयल, राजा जी, बिंटू जी, हाजी जी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंत में सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया और राष्ट्रभक्ति के गीतों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।








Post a Comment

Previous Post Next Post