Top News

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया श्रद्धांजलि समारोह


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - गढ़ रोड स्थित अटल पार्क में आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के महान जननेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व ज़िला अध्यक्ष नरेश तोमर ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए नरेश तोमर ने कहा "अटल जी न सिर्फ एक प्रधानमंत्री थे, बल्कि कवि, लेखक और विचारक भी थे। वह पहले गैर–कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने जिन्होंने पूरा कार्यकाल पूरा किया। अटल जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका राष्ट्रवाद, कर्तव्यनिष्ठा तथा साफ–सुथरी राजनीति की परंपरा हम सभी के लिए आदर्श है।"


इस अवसर पर युवा भाजपा नेता सुयश वशिष्ठ ने कहा "अटल जी युवाओं के लिए मार्गदर्शक रहे हैं। उनकी वाणी, उनकी कविता और उनके राजनीतिक निर्णय हमेशा भारत के लोकतंत्र को मजबूती देते रहे। आज की युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है।"

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, पवन गर्ग, प्रफुल्ल सारस्वत, कुणाल चौधरी, मोहन सिंह, सुनील वर्मा, महेश तोमर, शशांक गुप्ता, गगन बाटला, विनोद गुप्ता, राजेश सक्सेना, सौदान सिंह, रवि खटीक, संजीव वर्मा, फैज अंसारी, प्रशांत त्यागी, शिव ठाकुर, अनिल त्यागी, कैलाश वर्मा, जतिन साहनी, प्रमोद जिंदल, श्यामेंद्र त्यागी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।







Post a Comment

Previous Post Next Post