Top News

हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी और हमले का आरोप, महिला ने दर्ज कराई शिकायत


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़। जनपद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला देवलोक कॉलोनी का है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी मांगने और पिस्टल से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े घर में घुसा आरोपी

देवलोक कॉलोनी निवासी शिखा त्यागी का आरोप है कि 18 अगस्त की दोपहर को वह अपने बेटे दीपांशु त्यागी के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान त्यागी नगर निवासी अतुल त्यागी, जो हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, पिस्टल लेकर उनके घर में जबरन घुस आया।

शिखा त्यागी का कहना है कि आरोपी ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने कहा “अगर जिंदा रहना है तो पैसे पहुंचाती रहो, नहीं तो झूठे केस में फंसा दूंगा।”

बेटे पर पिस्टल से वार

शिकायत में बताया गया कि जब बेटे दीपांशु ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर पिस्टल से वार कर दिया। इस दौरान शिखा त्यागी ने भी विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूचना पर पुलिस हरकत में आई। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अतुल त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।






Post a Comment

Previous Post Next Post