News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - जनपद के कोतवाली बाबूगढ़ क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसे जंगल में ले जाकर हैवानियत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पैसों के लालच में ले गया जंगल
जानकारी के अनुसार सनी उर्फ विकास बाइक लेकर किशोरी के घर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने किशोरी को 200 रुपये देने का झांसा दिया और उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया।
अन्य युवक भी मौजूद थे
शिकायत में कहा गया है कि वारदात के समय वहां तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान सनी उर्फ विकास ने किशोरी को जबरन हवस का शिकार बनाया। बाद में आरोपी किशोरी को कस्बा तिराहे पर छोड़कर फरार हो गया।
पिता को सुनाई दर्दनाक आपबीती
घटना के वक्त किशोरी का पिता अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाहर गया हुआ था। शाम को घर लौटने पर बेटी ने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने मेडिकल कराया, मुकदमा दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी सनी उर्फ विकास के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इलाके में गुस्सा
इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।







Post a Comment