Top News

अनिल आजाद बने सपा के जिला प्रवक्ता, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - समाजवादी पार्टी ने हापुड़ जनपद में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। पार्टी नेतृत्व ने रविवार को वरिष्ठ नेता अनिल आजाद एडवोकेट को जिला प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति का पत्र जारी करते हुए जिला संगठन ने विश्वास जताया कि वे पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अनिल आजाद वर्षों से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने पार्टी के विभिन्न आंदोलनों, सामाजिक अभियानों और जनहित के मुद्दों पर हमेशा अग्रिम मोर्चे पर सक्रिय रहकर अपनी पहचान बनाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अनिल आजाद का संगठनात्मक अनुभव और जनता से गहरा जुड़ाव उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाता है।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल आजाद ने कहा, "पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। समाजवादी पार्टी की विचारधारा गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के हक की लड़ाई है। मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।"


जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने इस अवसर पर कहा, "अनिल आजाद पार्टी के जुझारू और ईमानदार नेता हैं। उन्होंने हमेशा संगठन के हितों और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। हमें विश्वास है कि वे जिला प्रवक्ता के रूप में पार्टी की आवाज को और बुलंद करेंगे और समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे।"

पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जिला प्रवक्ता बनने पर खुशी जताते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया और अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।







Post a Comment

Previous Post Next Post