Top News

पुलिस के खौफ से कांपा बदमाश, गैंगवार का आरोपी गोलू सकौती देहरादून कोर्ट में सरेंडर


News Expert - Rashid  Khan 

मेरठ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कठोर अपराध विरोधी नीति और मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में पुलिस की सख़्ती का असर अब साफ दिखने लगा है। थाना बहसूमा क्षेत्र में हाल ही में हुई गैंगवार में शामिल कुख्यात बदमाश गोलू सकौती पुलिस की दबिश और एनकाउंटर के डर से इतना सहम गया कि उसने उत्तराखंड की देहरादून कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया।


मवाना बाईपास पर गैंगवार से थर्राया इलाका

कुछ दिन पूर्व मवाना बाईपास के पास बहसूमा थाना क्षेत्र में दो गैंगों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। इस गैंगवार में इलाके का माहौल दहशत से भर गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दे रही थी। हर रोज़ बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही थी और एनकाउंटर की आशंका से गैंग के सदस्य भूमिगत हो गए थे।

खौफ में कोर्ट पहुंचा गैंग का सरगना

गैंग का मुख्य आरोपी और शातिर बदमाश गोलू सकौती पुलिस की तलाश और एनकाउंटर की भनक से बच नहीं पाया। पुलिस की सख्ती से डरकर वह मेरठ नहीं लौटा, बल्कि सीधे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यह घटना मेरठ पुलिस की कार्रवाई के डर और अपराधियों में बढ़ते खौफ़ को दर्शाती है।


मेरठ पुलिस का बड़ा संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। “जो अपराध करेगा, वह जेल जाएगा। यह संदेश मेरठ पुलिस के अभियान से साफ दिखाई दे रहा है।

अपराधियों में दहशत, जनता में विश्वास

मेरठ पुलिस की सख़्त कार्रवाई से जहाँ अपराधियों में दहशत है, वहीं आम जनता राहत महसूस कर रही है। लोग खुलेआम कह रहे हैं कि पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों की कमर टूट गई है और वे कानून के शिकंजे से बच नहीं पा रहे।







Post a Comment

Previous Post Next Post