Top News

सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए फुरकान कुरैशी, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने किया स्वागत


हापुड़। जनपद हापुड़ की राजनीति में एक नया मोड़ उस समय आया जब समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता फुरकान कुरैशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। शनिवार को धौलाना में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक के दौरान उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने उन्हें पटका पहनाकर व फूल मालाओं से स्वागत करते हुए पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि "पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन को मज़बूती देने के लिए हर विधानसभा में चौपाल बैठकों का आयोजन कर रही है।


इस मौके पर मौजूद जिला समन्वयक अवनीश काजला ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है और युवाओं व आम नागरिकों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद फुरकान कुरैशी ने कहा, "पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उसे निभाऊंगा। मैं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुआ हूं।"


बैठक का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. शोएब ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में जिला पंचायत सदस्य हरिओम चौहान, सोशल आउटरीच कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप आत्रेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चमन शर्मा, रामौतार ठेकेदार, पूर्व जिला सचिव मोहम्मद जावेद राणा, मुरसलीन चौधरी, मन्नू प्रधान, सलीमुद्दीन सैफी, मुस्तज़फ चौधरी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने साफ संदेश दिया है कि आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी संगठनात्मक स्तर पर पूरी तरह सक्रिय है और हर वर्ग को साथ जोड़ने का प्रयास जारी है।








Post a Comment

Previous Post Next Post