25 हजार का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल, हापुड़ पुलिस की सख्ती से अपराधियों में दहशत
🔸 हापुड़ पुलिस की मुस्तैदी और ऑपरेशन शस्त्र की कामयाबी
🔹 डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र और एसपी हापुड़ की सख्त निगरानी में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
सुशील शर्मा
हापुड़। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हापुड़ पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी क्रम में थाना सिम्भावली पुलिस को रविवार रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में ₹25,000 का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया।
🔸 मुठभेड़ की घटनाक्रम:
➡️ थाना सिम्भावली पुलिस टीम वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध अपाचे बाइक सवार को रुकने का इशारा कर रही थी, तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
➡️ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुआ और मौके पर ही दबोच लिया गया।
➡️ गिरफ्तार बदमाश की पहचान शहजाद सैफी पुत्र बाबू खां निवासी समर गार्डन कॉलोनी, खुशहाल नगर, गली नंबर 2, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ के रूप में हुई।
🔹 बरामदगी:
एक अवैध तमंचा
जिंदा व खोखा कारतूस
एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल
🔸 बदमाश का आपराधिक इतिहास:
➡️ शहजाद सैफी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ में दर्ज मु.अ.सं. 251/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।
➡️ इसके अलावा जनपद बुलंदशहर व हापुड़ में चोरी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
🚨 जनपद हापुड़ पुलिस की सक्रियता रंग ला रही
जनपद हापुड़ में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी के दिशा-निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र, ऑपरेशन स्माइल जैसे अभियानों से अपराधियों में लगातार खौफ देखा जा रहा है।
एसपी हापुड़ ने स्पष्ट किया है कि "जनपद में अपराध के लिए कोई जगह नहीं। जो भी अपराधी कानून तोड़ने की कोशिश करेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद हापुड़ में अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग, ऑपरेशन शस्त्र और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। सिम्भावली पुलिस द्वारा ₹25,000 के इनामी बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। हम पूरी तरह सजग और सतर्क हैं।"
🎙️ डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि "मेरठ परिक्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। जनपद हापुड़ पुलिस ने जिस तत्परता और साहस के साथ ₹25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, वह सराहनीय है। हमने सभी जनपदों को निर्देशित किया है कि अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।"

Post a Comment