Top News

गढ़मुक्तेश्वर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी दो गोकश गिरफ्तार, एक घायल

गढ़मुक्तेश्वर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी दो गोकश गिरफ्तार, एक घायल

सुशील शर्मा 

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़): थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी दो शातिर गोकशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, खोखा कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

गढ़मुक्तेश्वर सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक हाथ में सामान लिए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया।


घायल बदमाश की पहचान अनस निवासी ग्राम लालपुर थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। दूसरा बदमाश गुलाम नबी पुत्र फरीद, उसी गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपियों पर गोकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब ढाई दर्जन मुकदमे मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बुलंदशहर और हापुड़ जनपदों में दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश थाना गढ़मुक्तेश्वर में पंजीकृत मु.अ.सं. 275/25 धारा 109, 3(5) बीएनएस, 3/5क/8 सीएस एक्ट, 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे थे। इनके कब्जे से गौकशी के उपकरणों में छिपाया गया एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।

घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post