Top News

अब नहीं भटकना पड़ेगा बड़े शहरों में, हापुड़ में ही मिलेगा विश्वस्तरीय कैंसर इलाज

अब नहीं भटकना पड़ेगा बड़े शहरों में, हापुड़ में ही मिलेगा विश्वस्तरीय कैंसर इलाज

आरोग्य अस्पताल में रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी का शुभारंभ, एम्स प्रशिक्षित डॉक्टर करेंगे नेतृत्व

सुशील शर्मा 

हापुड़ - डॉ. पराग शर्मा का वर्षों पुराना सपना अब मूर्त रूप लेने लगा है। जब उन्होंने आनंद विहार, सबली रोड पर आरोग्य अस्पताल की नींव रखी थी, तभी उन्होंने यह संकल्प लिया था कि हापुड़ और आसपास के क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली, नोएडा या गुड़गांव जैसे बड़े शहरों की ओर न देखना पड़े।

डॉक्टर पराग शर्मा के इस सपने को उस समय एक नई उड़ान मिली जब रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने फीता काटकर सोसाइटी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शहर के कई प्रबुद्धजन, समाजसेवी व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।


आमजन के लिए बड़ा कदम

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में इलाज बेहद महंगा और जटिल होता जा रहा है। ऐसे में मध्यम एवं निम्नवर्गीय परिवारों के लिए समय पर उपचार मिलना कठिन हो जाता है। इसी समस्या के समाधान के रूप में रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी की स्थापना की गई है।

विश्वस्तरीय टीम, आधुनिक तकनीक

डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि सोसाइटी में लगभग 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कार्यरत होगी, जिसका नेतृत्व एम्स दिल्ली में प्रशिक्षित आँकोलॉजिस्ट डॉ. प्रफुल पांडे (डीएम) करेंगे। इस टीम के पास कैंसर के हर स्तर पर इलाज की विशेषज्ञता होगी।


ये होंगी सुविधाएं

आरोग्य अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर, मुंह का कैंसर, बोन कैंसर, गले, ब्रेस्ट, ग़दूद, गुर्दे और बच्चेदानी जैसे गंभीर कैंसरों की आधुनिकतम सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही कीमोथेरेपी, टारगेट थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी जैसी उन्नत विधियों के साथ रेडियोथेरेपी की भी व्यवस्था की गई है।

जनता में उत्साह

इस नई शुरुआत से हापुड़वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अब इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम को लेकर अस्पताल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।





Post a Comment

Previous Post Next Post