Top News

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी प्यार का सफर: पश्चिम बंगाल से हापुड़ आई प्रेमी के पास आई युवती, कोर्ट ने साथ रहने की दी अनुमति

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी प्यार का सफर: पश्चिम बंगाल से हापुड़ आई प्रेमी के पास आई युवती, कोर्ट ने साथ रहने की दी अनुमति

सुशील शर्मा 

हापुड़ नगर के एक युवक और पश्चिम बंगाल की युवती की इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका अंदाज़ा उन्हें भी न था। दोनों ने वादा किया कि जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाएंगे। अपने प्यार को निभाने के लिए युवती सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर हापुड़ पहुंच गई और प्रेमी के साथ रहने लगी।

लेकिन यह प्रेम कहानी तब सुर्खियों में आ गई जब पश्चिम बंगाल के जिला मुतैना स्थित थाना इगलिस बाजार में युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। केस दर्ज होते ही पश्चिम बंगाल पुलिस हरकत में आई और हापुड़ कोतवाली पुलिस की मदद से युवक और युवती को चमरी मोहल्ले से बरामद कर लिया।


पुलिस के अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां युवती ने स्पष्ट रूप से बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है। युवती की बात सुनने के बाद न्यायालय ने उसे युवक के साथ भेजने के आदेश दे दिए।

इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस अपनी कार्रवाई पूर्ण कर वापस लौट गई। इस पूरे घटनाक्रम में हापुड़ कोतवाली पुलिस ने संवेदनशीलता और सजगता का परिचय दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से अंजाम दिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post