मेरठ-हापुड़ बाईपास पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत, थाना देहात पुलिस जुटी जांच में जुटी
सुशील शर्मा
हापुड़ - मेरठ हापुड़ बाईपास स्थित टियाला कट के पास एक अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शव को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भिजवाने की व्यवस्था की तथा आसपास के क्षेत्रों में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए।
विजय गुप्ता की सक्रिय कार्यशैली में झलकी संवेदनशीलता और प्रोफेशनलिज्म
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने न सिर्फ मौके की स्थिति को तत्काल संभाला बल्कि बेहद संवेदनशीलता से पूरे घटनाक्रम को हैंडल किया। उन्होंने खुद मौके पर रहकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू करवाई, जिससे अज्ञात वाहन की पहचान जल्द से जल्द हो सके और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस अब आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन नंबर और ड्राइवर की पहचान में जुट गई है। थाना देहात पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी ने इस हादसे को देखा हो या महिला की पहचान करता हो, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

Post a Comment