जाली करेंसी, अपहरण, अवैध शस्त्र और चोरी, ऑपरेशन शस्त्र में लगी खुलासों की झड़ी
सुशील शर्मा
मेरठ। डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन शस्त्र" और "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़, जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, अपहरण, चोरी और अवैध शस्त्र के मामलों में आठ से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में असलहे, नकली करेंसी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
🟥 मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर अपराधी
थाना लोहियानगर, मेरठ पुलिस ने मुकदमे के वांछित आरोपी कामिल को गिरफ्तार कर जब उसके निशानदेही पर पिस्टल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी उसने पुलिस पर जानलेवा फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए।
🟥 मवाना पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई: नकली नोटों का नेटवर्क ध्वस्त
थाना मवाना पुलिस और स्वाट टीम मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में नकली भारतीय करेंसी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से जाली नोट, पिस्टलनुमा लाइटर, पांच जिंदा कारतूस, एक तमंचा, ब्रेजा कार, एक बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।
🟥 अवैध हथियार, अपहरण और चोरी के आरोपी गिरफ्तार
थाना सदर बाजार, मेरठ पुलिस ने अपहरण के आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
थाना अहमदगढ़, बुलंदशहर पुलिस ने एक शातिर को असलहे और कारतूस के साथ दबोचा।
थाना छपरौली, बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर 315 बोर का तमंचा बरामद किया।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।
थाना पल्लवपुरम, मेरठ पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए 15,000 रुपये बरामद किए, एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
🟥 ऑपरेशन कन्विक्शन: आठ आरोपियों को सजा
बुलंदशहर पुलिस एवं अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते एक्सीडेंट, अवैध शस्त्र, मारपीट और लूट जैसे मामलों में आठ आरोपियों को अदालत से सजा दिलवाई गई। यह कार्रवाई ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत की गई।
🔷 पुलिस का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए नहीं है जगह
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन शस्त्र जैसे विशेष अभियानों के जरिए सख्ती बरती जा रही है, और आगे भी ऐसे अभियानों के तहत अपराध पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी

Post a Comment