राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से मनाया, 40 कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
सुशील शर्मा
हापुड़ - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर हापुड़ कांग्रेस ने गुरुवार को देवनंदिनी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा भाव से जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के लगभग 40 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया।
रक्तदान शिविर का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की अगुवाई में किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
"कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। यह रक्तदान जरूरतमंदों और सैनिकों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।"
उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनहित में कार्य करते हुए इस दिन को यादगार बनाया।
रक्तदान करने वालों में पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, विधि प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, जितेंद्र सिंह, भरतलाल शर्मा, निसार खान, प्रेम शर्मा, हेमंत कर्दम, अनुज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कश्यप, संदीप कुमार, बॉबी त्यागी, अतिकूर रहमान सैफी, लाल बहादुर, सविता गौतम, महबूब, गोपाल भारती, प्रेम ठेकेदार, हारून सिद्दीकी, कपिल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि "युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर साबित किया है कि कांग्रेस केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है।"
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, सुदीर्घ और सक्रिय जीवन की कामना करते हुए एकजुटता का परिचय दिया।

Post a Comment