Top News

सोते-सोते नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

सोते-सोते नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

सुशील शर्मा 

हापुड़ - थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के काठीखेड़ा गांव में एक नवविवाहिता की रहस्यमयी हालात में मौत से हड़कंप मच गया। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका बुलंदशहर जनपद के रसूलपुर गांव की रहने वाली थी। दो माह पूर्व उसकी शादी उसकी सगी बहन के साथ एक ही दिन काठीखेड़ा गांव के दो भाइयों से हुई थी। जानकारी के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। महिला को पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंधों का संदेह था, जिसके चलते आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था।


सोमवार रात महिला अपने कमरे में सो रही थी, लेकिन सुबह वह मृत अवस्था में पाई गई। जब यह खबर मायके पक्ष को मिली तो वह तत्काल काठीखेड़ा पहुंचे। बेटी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या कर शव को नींद में मरे होने की कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post