Top News

जगन्नाथ यात्रा में छेड़छाड़ करने वाले 6 शरारती तत्व चढ़े पुलिस के हत्थे, हापुड़ नगर की एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

जगन्नाथ यात्रा में छेड़छाड़ करने वाले 6 शरारती तत्व चढ़े पुलिस के हत्थे, हापुड़ नगर की एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

सुशील शर्मा 

हापुड़ - जनपद हापुड़ में महिला सुरक्षा को लेकर सतर्क पुलिस प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। श्री जगन्नाथ यात्रा के दौरान महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियाँ कसने वाले छह शरारती तत्वों को थाना हापुड़ नगर की एंटी रोमियो टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। टीम ने चंडी मंदिर रोड पर गश्त के दौरान मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया, जो यात्रा के दौरान अशोभनीय हरकतें कर रहे थे।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

प्रदीप पुत्र रज्जो – निवासी इंद्रगढ़ी, अयोध्या पुरी

रोहित पुत्र कन्छी – निवासी मीनाक्षी रोड, अयोध्यापुरी

साहिल पुत्र प्रदीप – निवासी सुभाष नगर

सचिन पुत्र चरणदास – निवासी रामगढ़ी

दानिश पुत्र मोहम्मद अजीज – निवासी मजीदपुरा गली नं. 3

कुलदीप पुत्र गोपाल – निवासी मीनाक्षी रोड, चौकी गढ़

पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से दबोचकर थाना हापुड़ नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एस पी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि यात्रा, मेले या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post