Top News

डीआईजी नैथानी का बड़ा एक्शन! नकली खाद गिरोह की जड़ तक पहुंचेगी SIT



डीआईजी नैथानी का बड़ा एक्शन! नकली खाद गिरोह की जड़ तक पहुंचेगी SIT

हापुड़ - जनपद हापुड़ में नकली यूरिया, पेस्टीसाइड और बीजों की पैकेजिंग सामग्री बरामदगी के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। इस गंभीर मामले में मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

हापुड़ नगर और देहात थाने में दर्ज मामलों में बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली उर्वरकों और पेस्टीसाइड्स के रैपर बनाकर उन्हें अन्य जनपदों में सप्लाई करने की पुष्टि हुई है। आरोपी हनी सिंह और पीयूष गोयल के विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम व आवश्यक वस्तु अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।

मामले में दर्ज मुकदमे निम्नलिखित हैं:

  • थाना हापुड़ नगर पर मु0अ0सं0- 391/2025
  • थाना हापुड़ देहात पर मु0अ0सं0- 203/2025

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में SIT गठित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि नकली रैपरों व सामग्री की सप्लाई चेन (बैकवर्ड-फारवर्ड लिंक) की जांच करते हुए इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक जल्द पहुंचा जाए और आरोप पत्र शीघ्र प्रेषित किया जाए।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि "नकली खाद, बीज व रसायनों के माध्यम से किसानों की मेहनत और फसल के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों पर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।"

पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर और भी भंडारण स्थलों की तलाश की जा रही है। आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य जिलों व राज्यों तक फैले हो सकते हैं।

जांच में तेजी लाते हुए SIT जल्द ही रैकेट के सरगनाओं को भी बेनकाब करेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post