Top News

दिल्ली रोड पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, करंट लगने से मौत की आशंका

दिल्ली रोड पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, करंट लगने से मौत की आशंका

सुशील शर्मा 

हापुड़ - दिल्ली रोड स्थित एसएसवी चौकी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली, कोतवाली नगर प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

शव मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को सूचित किया। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।


◼️ मौत का कारण करंट लगना माना जा रहा

सूत्रों के अनुसार, मृतक युवक संभवतया शराब के नशे में था और एसएसवी पार्किंग के पीछे स्थित किसी बिजली व्यवस्था के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

नगर कोतवाल मुनीश प्रताप सिंह ने बताया—

 "फिलहाल शव अज्ञात है, उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।"


◼️ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना स्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यदि करंट लगना ही मौत का कारण है, तो उसके पीछे की तकनीकी स्थिति भी स्पष्ट हो सके।

इलाके में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि युवक कब और कैसे पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर जांच को सभी पहलुओं से आगे बढ़ाया जा रहा है।






Post a Comment

Previous Post Next Post