पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग - मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौकश बदमाश दबोचे, अवैध तमंचा, इंजेक्शन और औज़ार बरामद
सुशील शर्मा
हापुड़ - जनपद हापुड़ में गौकशी जैसे घिनौने अपराध पर हाफिजपुर पुलिस ने जबरदस्त प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और पुलिस के द्वारा दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने हाफिजपुर पुलिस की खुले दिल से सराहना की है।
👉 कब्जे से मिले खौफनाक औज़ार — तमंचा से लेकर पशु को बेहोश करने वाला इंजेक्शन तक
गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, गौकशी के उपकरण और पशु को बेहोश करने वाले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जो इनके इरादों की गंभीरता को दर्शाते हैं।
🧾 बदमाशों की पहचान:
1️⃣ नासिर पुत्र अख्तर — निवासी ग्राम वैट, थाना सिम्भावली (घायल)
2️⃣ इश्तेकार पुत्र अल्लामेहर — निवासी सालेपुर, थाना हाफिजपुर
📌 स्वीकार किया जुर्म — जंगल में की थी गौकशी
प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने 02/03 जून की रात ग्राम सालेपुर कोटला के जंगल में गौकशी की बात स्वीकार की है। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दूसरे की गिरफ्तारी के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
🗣️ स्थानीय जनता ने की पुलिस की तारीफ
गांववालों ने पुलिस की तत्परता और साहस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों पर इसी तरह की सख्ती की आवश्यकता है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
🎙️ थाना प्रभारी हाफिजपुर का बयान
"गौकशी जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हमारी टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ उनके नेटवर्क पर भी कार्रवाई होगी।"
गौकशी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज की आत्मा पर भी हमला है। हाफिजपुर पुलिस की कार्रवाई बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो अपराध कितने भी संगठित क्यों न हों, उन्हें रोका जा सकता है।


Post a Comment