पुलिस परिक्षेत्र मेरठ की विभिन्न जनपदों में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई
सुशील शर्मा
पुलिस परिक्षेत्र मेरठ के अंतर्गत अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियानों — ऑपरेशन शस्त्र एवं ऑपरेशन कन्विक्शन — के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त हुई हैं। इन अभियानों के तहत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न उपलब्धियाँ अर्जित की गईं:
1. जनपद बागपत:
थाना बड़ौत एवं थाना रमाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिनके कब्जे से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए।
थाना बड़ौत पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण का सफल अनावरण कर एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। कब्जे से ट्यूबवेल से चोरी किया गया स्टार्टर, कटआउट, तांबे की तार (लगभग 4 किलो) तथा अवैध चाकू बरामद।
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत गैंगस्टर अधिनियम के चार आरोपियों को न्यायालय से 5-5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दिलाई गई।
2. जनपद हापुड़:
थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने ऑटो चालक से मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से लूटा गया मोबाइल व दो अवैध चाकू बरामद हुए।
3. जनपद मेरठ:
थाना जानी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दो अभियुक्तों को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
थाना भावनपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया।
PRV-0562 पर तैनात आरक्षी सचिन कुमार व चालक लोकेश सिंह द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ, बिहार निवासी युवक को उसके परिजनों से मिलवाया गया।
4. जनपद बुलन्दशहर:
थाना सलेमपुर पुलिस ने 16 वर्षों से फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत गैंगस्टर के आरोपी को 2 वर्ष कारावास व ₹5,000 का जुर्माना तथा गैर इरादतन हत्या के आरोपी को 7 वर्ष कारावास व ₹50,000 का अर्थदंड दिलवाया गया।
पुलिस परिक्षेत्र मेरठ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इन अभियानों के माध्यम से आम जनता में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ किया गया है।

Post a Comment