हापुड़ पुलिस का ऑपरेशन तलाश जारी, दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
सुशील शर्मा
हापुड़। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत हापुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हापुड़ देहात व थाना सिम्भावली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में कुल दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को उनके घर से दबोचा गया और उनके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों का विवरण इस प्रकार है:
1. थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ग्राम काठीखेड़ा निवासी अलाउद्दीन पुत्र इस्लाम उर्फ लीले को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वाद सं. 17383/24, धारा 323, 308, 506 IPC के तहत मामला दर्ज है।
2. थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम बक्सर निवासी रुपलाल पुत्र ईश्वर को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त वाद सं. 1367/05, धारा 323, 325, 504 IPC में वांछित चल रहा था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। “ऑपरेशन तलाश” के तहत हर वारंटी, वांछित व फरार अभियुक्त को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Post a Comment