सुशील शर्मा
हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने ऑटो चालक से मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त पहले सवारी बनकर ऑटो में बैठे थे और मौका मिलते ही चालक का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए सचिन उर्फ जग्गा पुत्र सौराज, निवासी गली नम्बर–..., मोहल्ला सिद्धार्थनगर थाना हापुड़ नगर, तथा बादल पुत्र अनिल, निवासी गली नम्बर–12, गणेशपुरा थाना हापुड़ नगर को दिल्ली रोड श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने ऑटो में सवारी बनकर बैठने के बाद मौका देख चालक से मोबाइल छीना और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके पास से वीवो कंपनी का लूटा गया मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना दी है और कहा है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment