Top News

धौलाना पुलिस ने गांजे के साथ गांजा तस्कर किया गिरफ्तार

धौलाना पुलिस ने गांजे के साथ गांजा तस्कर किया गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान 2 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद, थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर कसा शिकंज

सुशील शर्मा 

हापुड़ - एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तारी देहरा झाल अंडर हाईट बैरियर देहरा के पास से की गई, जहां पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की नियमित चेकिंग कर रही थी।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:

मोहम्मद इरशाद पुत्र मोहम्मद जान, निवासी गली संख्या 17, ब्रहपुरी, थाना उस्मानपुर, दिल्ली।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध थाना धौलाना पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाया था और इसे कहां पहुंचाने वाला था।


थाना धौलाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, शिवांग शेखर, पिंटू कुमार, एवं हेड कांस्टेबल संदीप कुमार व संजीव कुमार शामिल रहे, जिन्होंने मुस्तैदी के साथ अभियान को अंजाम दिया।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दिए थे सख्त निर्देश

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए। नशे का व्यापार समाज और युवा वर्ग को खोखला कर रहा है, इसलिए इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post