15 हजार रुपये का इनामी वांछित गैंगस्टर मिर्जा गिरफ्तार
सुशील शर्मा
हापुड़। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 15,000 रुपये के इनामी बदमाश मिर्जा मुशीर उर्फ मुशीर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त अपराधी के विरुद्ध जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी का विवरणः
थाना हापुड़ नगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 116/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे इनामी अभियुक्त मिर्जा मुशीर उर्फ मुशीर पुत्र मिर्जा शब्बीर निवासी सलीम मस्जिद वाली गली नंबर 02, मोहल्ला चौहान बांगर, न्यू सीलमपुर, भजनपुरा, थाना जाफराबाद, उत्तर-पूर्वी दिल्ली को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः
गिरफ्तार अभियुक्त पर हापुड़ जनपद में चोरी, अवैध शस्त्र व संपत्ति संबंधी कई गंभीर धाराओं में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं:
1. मुकदमा संख्या 498/23, धारा 380, 411 भादवि – थाना हापुड़ नगर
2. मुकदमा संख्या 473/23, धारा 411, 414, 482 भादवि एवं 3/4/25 आर्म्स एक्ट – थाना हापुड़
3. मुकदमा संख्या 199/23, धारा 379, 411 भादवि – थाना बाबूगढ़
4. मुकदमा संख्या 211/23, धारा 380, 411 भादवि – थाना बाबूगढ़
5. मुकदमा संख्या 284/23, धारा 380 भादवि – थाना गढ़मुक्तेश्वर
6. मुकदमा संख्या 124/23, धारा 380 भादवि – थाना धौलाना
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक श्री निशांत भास्कर, थाना हापुड़ नगर
उपनिरीक्षक श्री प्रवीण चौधरी, थाना हापुड़ नगर
हेड कांस्टेबल 903 रजनीश तोमर, थाना हापुड़
हेड कांस्टेबल 494 अजय शंकर, थाना हापुड़ नगर
कांस्टेबल 910 कृष्णकांत कुशवाहा, थाना हापुड़ नगर
हापुड़ पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Post a Comment