Top News

डीआईजी के आदेशों पर सख्त कार्यवाही ऑपरेशन शास्त्र के तहत अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

डीआईजी के आदेशों पर सख्त कार्यवाही ऑपरेशन शास्त्र के तहत अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हापुड़ - पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘शस्त्र’ अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी का विवरणः

थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु की जा रही चेकिंग के दौरान चित्तौली मोड़ पुलिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ।


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचानः

नाम: निसार उर्फ शालू

पिता का नाम: अलीमुद्दीन

पता: गली नंबर 07, आयशा मस्जिद के पास, मोहल्ला रफीकनगर, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़


बरामद सामानः

एक अवैध तमंचा (315 बोर)
एक जिंदा कारतूस

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः

1. उपनिरीक्षक श्री प्रवीण चौधरी, थाना हापुड़ नगर
2. उपनिरीक्षक (यूटी) श्री रोहित कुमार, थाना हापुड़ नगर
3. हेड कांस्टेबल 80 रामनिवास, थाना हापुड़ नगर

हापुड़ पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post