Top News

ऑपरेशन तलाश के तहत दो वारंटी गिरफ्तार


गढ़मुक्तेश्वर और बहादुरगढ़ थाना पुलिस को मिली सफलता, न्यायालय में पेश

हापुड़। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गढ़मुक्तेश्वर और बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे दो वारंटियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया है।


गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने दंगा, बलवा, गैरकानूनी जमावड़ा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे सद्दाम पुत्र इसाफ अली निवासी ग्राम बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर न्यायालय ने वारंट जारी किया था।

वहीं, थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे प्रेम सिंह पुत्र सलेक निवासी ग्राम पसवाड़ा थाना बहादुरगढ़ को उसके घर से दबोचा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुए थे, जिनके अनुपालन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा, ताकि न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने वालों को समय रहते कानून के कटघरे में लाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post