Top News

हापुड़ : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से किया संवाद, अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने पर दी प्रतिक्रिया


हापुड़ - प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को हापुड़ में आयोजित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा कृषि नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री शाही ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।


कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री शाही ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह न्यायालय का निर्णय है, और कानून का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा, "अब्बास अंसारी चुनाव के दौरान अधिकारियों को खुलेआम धमकी देते हुए पाए गए थे, और उनका बयान सार्वजनिक रिकॉर्ड में दर्ज है। कानून के मुताबिक यदि किसी जनप्रतिनिधि को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होती है तो उसकी विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है।"


मंत्री शाही ने इसे लोकतंत्र की मजबूती और कानून के राज की दिशा में सही कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय यह संदेश देता है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post