गढ़मुक्तेश्वर: बारिश से पहले नालों की सफाई को लेकर एसडीएम ने सख्त, साफ सफाई को लेकर दिए आदेश
सुशील शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर। आगामी मानसून को देखते हुए उपजिलाधिकारी अंकित कुमार वर्मा ने नगर क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों व नगर पालिका को निर्देशित किया कि नालों की शेष सफाई कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
एसडीएम ने साफ तौर पर कहा कि यदि समय रहते सफाई पूरी नहीं हुई तो जल निकासी बाधित होगी, जिससे आमजन को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रमुख बाजारों, आवासीय क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों के नालों की विशेष प्राथमिकता के साथ सफाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी करने तथा उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे नालों में कचरा न डालें और नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें।

Post a Comment