Top News

अवैध चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने चाकू सहित दबोचा

अवैध चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस चाकू सहित दबोचा 

डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में चल रहा अपराधियों के खिलाफ अभियान, हापुड़ पुलिस लगातार कर रही सख्त कार्रवाई

सुशील शर्मा 

हापुड़ - डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जनपद हापुड़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रकम सिंह पुत्र देवीलाल निवासी न्यू भीमनगर, थाना हापुड़ देहात, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मोहल्ला सोटावाली की ओर खाली पड़ी जमीन से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह संदिग्ध स्थिति में घूमता पाया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में थाना हापुड़ देहात पर मु०अ०सं० 200/25, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


डीआईजी ने दिए स्पष्ट निर्देश — अवैध हथियार रखने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन शस्त्र अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

थाना प्रभारी हापुड़ देहात विजय कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई अभियान के तहत अवैध हथियार रखने पर की गई है और ऐसे अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज में भय का वातावरण बनाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान चलाया जाएगा। थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा अवैध हथियार रखने वालों पर अभियान के तहत हम क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से निगरानी कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अवैध शस्त्र रखने वाले अपराधियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई सख्त और बिना किसी समझौते के होगी।"


Post a Comment

Previous Post Next Post