अपराधियों की अब खैर नहीं, मेरठ-बुलंदशहर-हापुड़ में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, तमंचे से लेकर विदेशी मुद्रा तक बरामद





मेरठ, बुलन्दशहर, हापुड़ पुलिस की जमीनी पकड़ और अभियोजन की धार से अपराधियों में खलबली
सुशील शर्मा
मेरठ/बुलंदशहर/हापुड़ - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे "ऑपरेशन शस्त्र" और "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत पुलिस व स्वॉट टीमों की सघन कार्रवाई ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। पिछले 24 घंटों में मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ में कुल 13 अपराधियों को दबोचा गया, जिनमें वाहन चोर, साइबर ठग, गांजा तस्कर, बाल अपचारी हत्यारा और ईरानी गैंग के सदस्य शामिल हैं।
बुलंदशहर में अपराधियों पर दोतरफा प्रहार
🔹 थाना अहमदगढ़ और थाना सलेमपुर पुलिस ने दो अलग-अलग अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
🔹 ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत गांजा तस्करी के आरोपी को जेल में बिताई गई अवधि के साथ ₹6000 जुर्माने की सजा दिलवाई गई, जिसमें पुलिस और अभियोजन विभाग की मजबूत पैरवी रही अहम।
🔹 थाना साइबर क्राइम ने बंद बैंक खातों में मोबाइल नंबर अपडेट कर धोखाधड़ी करने वाले 4 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 मोबाइल भी बरामद किए गए।
🔹 थाना स्याना पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ मिलकर ईरानी गैंग के 3 शातिर सदस्य पकड़े, जिनके पास से चोरी के आभूषण, 6831/- नकद, अवैध असलहे, विदेशी मुद्रा, मोबाइल, फर्जी आईडी और चोरी की बाइक बरामद की गई।
मेरठ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
🔹 थाना गंगानगर पुलिस और स्वॉट टीम ग्रामीण ने महज 6 घंटे में एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व मोबाइल बरामद हुआ।
🔹 थाना सदर बाजार पुलिस ने एक अपहरण के आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया, जो क्षेत्र में दहशत फैलाने की फिराक में था।
हापुड़ में वाहन चोर धरा गया
🔹 थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। यह मोटरसाइकिल हाल ही में थाना पिलखुवा क्षेत्र से चोरी हुई थी।

Post a Comment