Top News

हापुड़ में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, मिला चेक, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र

हापुड़ में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, मिला चेक, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जिले के टॉपर्स हुए सम्मानित, बढ़ा मनोबल

सुशील शर्मा 

हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना के तहत हापुड़ जनपद में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 13 हाईस्कूल और 10 इंटरमीडिएट टॉपर्स को सम्मानित किया गया।


हाईंस्कूल के सम्मानित छात्र छात्रा

राशि वर्मा, निशांत राघव, भक्ति गोयल, शोभित राघव, माधवी चौधरी, राबिया सैफी, ओशीन मित्तल, शिवम् सैनी, अनुषिका कश्यप, राधिका, आंचल, निशु, शरद कुमार

इंटरमीडिएट के सम्मानित छात्र छात्रा 

शौर्य, निधि, सूरज तोमर, कृतिका, आसमा, कार्तिका, सानिया, ईशा सहगल, जीनत, रिया

मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर के टॉपर्स को ₹1 लाख का चेक, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र अपने हाथों से देकर सम्मानित किया गया। वहीं जनपद स्तर पर आयोजित समारोह में विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलापंचायत अध्यक्ष रेखा नगर तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को ₹21,000 का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।


इस अवसर पर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा, "बच्चों की मेहनत ही राष्ट्र निर्माण की नींव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल न केवल विद्यार्थियों को सम्मान देती है, बल्कि उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित भी करती है। सरकार हर होनहार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

जिलापंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने कहा, "आज के बच्चे कल के देश निर्माता हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मबल बढ़ता है। हमें अपने बच्चों को प्रोत्साहन और मार्गदर्शन दोनों देना चाहिए ताकि वे देश का नाम रोशन कर सकें।"


वहीं सीडीओ हिमांशु सिंह ने कहा, "सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभा संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहे। हम हर स्तर पर बच्चों को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। आज सम्मानित हुए ये छात्र-छात्राएं आने वाले समय में प्रेरणा बनेंगे।"

कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के चेहरे भी गर्व से खिले नजर आए। सभी टॉपर्स सम्मान पाकर बेहद खुश थे और उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और स्कूल को दिया।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, गणमान्य नागरिक तथा मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post