Top News

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसपी ने दी गई भावभीनी विदाई


सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसपी ने दी गई भावभीनी विदाई

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, कहा— 'आपका अनुभव हमारी थाती है'

सुशील शर्मा 

हापुड़ - पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में बोलते हुए एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि"सेवा काल में आप सभी ने जिस समर्पण और निष्ठा से कार्य किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। आपकी मेहनत और अनुशासन ने विभाग की गरिमा को हमेशा ऊँचा रखा है। पुलिस की वर्दी केवल एक ड्रेस नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे आपने बखूबी निभाया है।"आप सभी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। भले ही आप अब विभागीय सेवा से मुक्त हो रहे हैं, लेकिन आपका अनुभव, आपकी सोच और आपकी उपलब्धियां हमेशा हमारी पूंजी रहेंगी।"


इस अवसर पर एसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए परिवारजनों के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी के पीछे उसके परिवार का भी बड़ा त्याग होता है, जिसे शब्दों में नहीं मापा जा सकता।

समारोह में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। पूरा माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post