Top News

कांग्रेस ने "संविधान बचाओ सम्मेलन" के जरिए भाजपा पर बोला हमला, अग्निवीर योजना को बताया युवाओं के साथ मजाक

कांग्रेस ने "संविधान बचाओ सम्मेलन" के जरिए भाजपा पर बोला हमला, अग्निवीर योजना को बताया युवाओं के साथ मजाक

सुशील शर्मा 

हापुड़ - गढ़ विधानसभा के ग्राम खिलवाई में कांग्रेस पार्टी ने "संविधान बचाओ सम्मेलन" का आयोजन कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युवाओं, संविधान और सामाजिक समरसता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।


सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा, “एक युवा बेहतर भविष्य के लिए वर्षों मेहनत करता है, लेकिन भाजपा सरकार उसे महज 5 वर्षों की नौकरी देकर भुला देना चाहती है। सरकार को चाहिए कि वह अग्निवीरों को स्थायी रोजगार और पेंशन की गारंटी दे।”

संविधान को कमजोर करने की साजिश: अवनीश काजला

जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो सपना देखा था, आज उसकी आत्मा को चोट पहुंचाई जा रही है। कांग्रेस उसके संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है।”


भाजपा बांट रही धर्म और जाति के नाम पर देश: डॉ. शोएब

पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. शोएब ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार धर्म और जाति के नाम पर समाज में नफरत फैला रही है। उन्होंने कहा, “प्रदेश की जनता अब भाजपा को करारा जवाब देने के मूड में है।”

सम्मेलन में ये प्रमुख चेहरे रहे मौजूद

सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, डॉ. फराहीम, लाल बहादुर (पिलखुआ), मुजाहिद हुसैन, त्रिनेत्र गोयल, राजकुमार शर्मा, इकबाल प्रधान (भटेल), कपिल शर्मा, नरेंद्र त्यागी, अनुज कुमार एडवोकेट, सुमित विकल, गौरव गर्ग, जॉनी त्यागी, नीरज त्यागी, बॉबी त्यागी, पीरु सैफी, अमिल चौधरी (मुरादपुर), महबूब, लालू, अरुण शर्मा, जय कुमार, विनोद कुमार, दीपक त्यागी, सूरजबीर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post