युवती को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, सोशल मीडिया पर वायरल किए वीडियो; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दर्ज
सुशील शर्मा
हापुड़ - थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव की युवती को आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने एक युवक पर गुपचुप तरीके से वीडियो बनाने और शादी की सूचना मिलते ही उन्हें परिजनों व रिश्तेदारों को भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी कुछ समय पूर्व जिला शामली के कैराना निवासी अमर नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। जब हाल ही में युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय की तो आरोपी को जानकारी होते ही उसने वह आपत्तिजनक सामग्री पीड़िता के परिवारजनों और रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दी।
सोशल मीडिया पर किया वायरल, ब्लैकमेल कर रहा आरोपी
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने बदले की भावना से वह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इतना ही नहीं, आरोपी लगातार उसे व्हाट्सएप व अन्य माध्यमों से वही सामग्री भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से भी बुरी तरह टूट चुकी है।
साइबर सेल व थाना देहात पुलिस सक्रिय, जल्द गिरफ्तारी का दावा
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना और थाना हापुड़ देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment