अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन एमजी रोड शेखपुर खिचरा कैंप कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया
फैज़ चौधरी (धौलाना संवाददाता)
धोलाना - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मंगलवार को एमजी रोड स्थित शेखपुर खिचरा कैंप कार्यालय पर पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर, फल वितरण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सपा के वरिष्ठ नेता शहजाद चौधरी खिचरा (प्रदेश उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी एवं जिला पंचायत वार्ड-17 से प्रत्याशी) तथा हसीन चौधरी खिचरा (जिलाध्यक्ष, समाजवादी यूथ ब्रिगेड, हापुड़) ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा गरीबों, किसानों और छात्रों की आवाज बुलंद करते रहे हैं।
हसीन चौधरी ने कहा "अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान हो। आज उनके कार्यों से प्रेरित होकर हर वर्ग उन्हें फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहता है। 2027 में जनता बदलाव लाएगी और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी।"
वहीं, शहजाद चौधरी ने कहा कि जब 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने युवाओं को लैपटॉप बांटने, किसानों के लिए योजनाएं लाने और विकास कार्यों को गति देने का काम किया था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें कारी अहमद मदनी (वरिष्ठ सपा नेता), इरशाद कुरैशी (विधानसभा अध्यक्ष), शाहनवाज चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), जमाल प्रधान, जाकिर चौधरी, निज़ाम चौधरी, दिलशाद उर्फ बिलन, नादिर चौधरी, ताज मोहम्मद, डॉ. अब्दुल वाहीद, इकराम सैफी, हाजी अफसर, सूरज, कमलेश, प्रिन्स, मनोज, मुकेश, प्रदीप मास्टर सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का वातावरण उत्सवमय रहा और कार्यकर्ताओं में जोश और अखिलेश यादव के प्रति अटूट समर्थन दिखाई दिया।

Post a Comment