Top News

फैसलों की देरी पर डीएम-एसपी सख्त, न्याय में ढील पर अब नहीं मिलेगी ढील

फैसलों की देरी पर डीएम-एसपी सख्त, न्याय में ढील पर अब नहीं मिलेगी ढील

सुशील शर्मा 

हापुड़। न्यायालय में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पांडे एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अभियोजन अधिकारियों के साथ वाद निस्तारण की प्रगति को लेकर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा, बल्कि न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा।


पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस द्वारा समय से विवेचना पूरी कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया बाधित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में गवाहों की उपस्थिति आवश्यक है, उनमें विशेष ध्यान दिया जाए।

गोष्ठी के दौरान अभियोजन अधिकारियों से उनके समक्ष आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी प्रशासनिक सहयोग आवश्यक होगा, वह समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

अंत में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह वादों की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post